तीन महीने बाद छिंदवाड़ा पहुंचेंगे कमलनाथ, भाजपा नेता बोले-’14 दिन के क्वारंटाइन में रहें पिता-पुत्र’

तीन महीने बाद छिंदवाड़ा पहुंचेंगे कमलनाथ, भाजपा नेता बोले-’14 दिन के क्वारंटाइन में रहें पिता-पुत्र’

छिंदवाड़ा| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamalnath) व उनके पुत्र व छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ (Nakul Nath) मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा (Chhindwara) पहुंच रहे हैं। इस दौरे से पहले भाजपा ने उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन किये जाने की मांग की है| भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक (बंटी) साहू ने कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि आप और सांसद नकुल नाथ पूरे 95 दिनों के बाद छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं । जिन लोगों ने परिश्रम करके छिंदवाड़ा को ग्रीन जोन बनाया है, उनकी चिंता है कि पिता-पुत्र रेड जोन से आ रहे है, इसलिए उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक (बंटी) साहू ने कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा आप और जिले के सांसद आपके पुत्र नकुल नाथ जी 95 दिन बाद कल छिंदवाड़ा आ रहे हैं, इन 95 दिनों में छिंदवाड़ा की 21 लाख जनता ने एक दूसरे का सहयोग करके कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ी और छिंदवाड़ा ग्रीन जोन में शामिल हो गया है| उन्होंने कहा आप छिंदवाड़ा के विधायक हैं नकुल नाथ जी सांसद है आप दोनों को 95 दिन बाद जिले की जनता की याद आई है आप दोनों भोपाल एवं दिल्ली जो रेड जोन एवं हॉटस्पॉट के अंतर्गत आते हैं, से छिंदवाड़ा आ रहे हैं जिले में हजारों की संख्या में छात्र,मजदूर, कई परिवारों के मुखिया जो अन्य जिलों एवं प्रदेशों से छिंदवाड़ा वापस आए रहे हैं,वे प्रशासन की मंशा अनुसार स्वविवेक से 14 दिन का क्वारंटाइन घरों में व्यतीत कर रहे हैं|

भाजपा नेता ने कहा जनता जनप्रतिनिधियों का उदाहरण लेकर उसका अनुसरण करती है| आप रेड जोन से छिंदवाड़ा आ रहे हैं और आपके प्रस्तावित कार्यक्रम में शासकीय बैठकों का आयोजन बताया गया है जिससे जनता में गलत संदेश जाएगा और जनता यह महसूस करेगी कि सामान्य जन के साथ अलग और राजनेताओं के साथ अलग व्यवहार होता है| आपके द्वारा नियमों का पालन ना करने से भविष्य में आप का उदाहरण देते हुए बाहर से आने वाले अन्य व्यक्ति भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं क्वॉरेंटाइन होने से इंकार कर सकते हैं जिससे जिले में अराजकता और महामारी की स्थिति बन सकती है एवं जिला प्रशासन स्वास्थ्य कर्मी एवं कोरोना योद्धाओं के मनोबल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा | जिन्होंने नियमों का पालन कराते हुए कठिन परिश्रम से छिंदवाड़ा को ऑरेंज ऑन से ग्रीन जोन में शामिल कराया है| बीजेपी जिला अध्यक्ष ने लिखा कमलनाथ जी आप छिंदवाड़ा आ रहे हैं आपका स्वागत है लेकिन आप अपने शिकारपुर स्थित बंगले पर 14 दिन का अनिवार्य क्वॉरेंटाइन करने के बाद ही शासकीय एवं जनता के बीच आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हों, जिससे जनता के समक्ष आप एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews