कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी से किये सवाल

कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी से किये सवाल

छिंदवाड़ा। सीएम कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि सर्जिकल स्ट्राइक कब और कहां हुई इस बारे में खुलकर जानकारी दी जाए। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते जब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था, भाजपाई उस बारे में कभी बात क्यों नहीं करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी किसानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर क्यों चुप हो जाते है।

कमलनाथ ने ये बात गुरूवार को छिंदवाड़ा में कही, इस मौके पर उन्होने शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो केवल श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है। इस तरह मुख्यमंत्री ने शिवराज और मोदी दोनों को जमकर घेरा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews