
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने चुनाव आयोग में छिंदवाड़ा कलेक्टर की शिकायत की है। उन्होंने कलेक्टर शीलेंन्द्र सिंह पर बीजेपी की मदद का आरोप लगाया और कहा कि वे चुनाव के संचालन में निष्पक्ष नहीं है। इसी के साथ 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए ख़ास ध्यान देने की बात कही है। इसके जवाब में बीजेपी ने उनपर पलटवार किया है।
नकुलनाथ ने चुनाव आयोग में की शिकायत
नकुलनाथ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे प्रदेश में कहा है कि ‘छिंदवाड़ा कलेक्टर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करते हैं और लोगों को बीजेपी को वोट देने की बात कहते हैं। उनके कार्यों से स्पष्ट होता है कि वे चुनाव के संचालन में निष्पक्ष नहीं हैं। इन परिस्थितियों में मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि इस मामले पर गौर किया जाए और 4 जून को होने वाली मतगणना पर ध्यान दिया जाए ताकि वो सही तरीक़े से हो सके।’ इस तरह उन्होंने छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है।
BJP का पलटवार
इसके जवाब में अब बीजेपी भी सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने नकुलनाथ पर तंज़ कसते हुए कहा है कि ‘विदेश की धरती पर आराम फरमा रहे नकुलनाथ को नींद में सोते सोते याद आया कि छिंदवाड़ा कलेक्टर निष्पक्ष नहीं हैं। यह हार की पूर्व स्वीकारोक्ति ही है। छिंदवाड़ा की जनता ने इस बार “खानदानी पट्टा” खत्म कर दिया है और छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खानदान का नहीं कमल दल का सांसद बनेगा।’ बता दें कि बीजेपी बार बार कह रही है कि चार जून को नतीजे आने के बाद कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाला है। अब मतगणना का आख़िरी चरण बाक़ी है और 1 जून को इसके तहत वोट डाले जाएँगे। इसके बाद सबकी नज़रें परिणाम पर टिकी है जो 4 जून को आने वाले हैं।

विदेश की धरती पर आराम फरमा रहे
@NakulKNath को नींद में सोते सोते याद आया कि छिंदवाड़ा कलेक्टर निष्पक्ष नहीं हैं।
यह हार की पूर्व स्वीकारोक्ति ही है।।
छिंदवाड़ा की जनता ने इस बार "खानदानी पट्टा" खत्म कर दिया है और छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खानदान का नहीं कमल दल का सांसद बनेगा— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) May 31, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

