लोकायुक्त पुलिस ने सब इंजीनियर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने सब इंजीनियर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Jabalpur Lokayukta Police Action : रिश्वत लेने वाले अधिकारियों – कर्मचारियों की रंगे हाथ गिरफ़्तारी के बाद भी रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है, आज एक और रिश्वतखोर पकड़ा गया है, जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छिंदवाड़ा जिले की नगर परिषद हर्रई में पदस्थ सब इंजीनियर को एक ठेकेदार से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद हर्रई  में रहने वाला अभिषेक साहू ठेकेदारी करता है, उसने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें नगर परिषद  के सब इंजीनियर सतीश डेहरिया उसके बिल का भुगतान नहीं कर रहे और रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायती आवेदन में अभिषेक साहू ने बताया कि उसने आठ महीने पहले नगर परिषद हर्रई में ट्रेंचिंग ग्राउंड (कचरा संग्रहण) के गेट का निर्माण कराया था,  इसके करीब 37 हजार रुपये के बिल का भुगतान नगर परिषद हर्रई से होना है। सब इंजीनियर (उप यंत्री) सतीश डेहरिया बिल पास कराने के बदले में 17 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने सत्यापन किया और फिर आज बुधवार 11 जनवरी 2023 को उपयंत्री सतीश डेहरिया को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालयीन कक्ष, नगर परिषद हर्रई में रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने सब इंजीनियर सतीश डेहरिया के खिलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews