पुलिस ने जुआं खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया, नकदी मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने जुआं खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया, नकदी मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

छिंदवाड़ा, विनय जोशी

कुंडीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 60 हज़ार का जुआं पकड़ा है। मंगलवार रात एसपी एवं एएसपी के निर्देशन में तथा सीएसपी के मार्गदर्शन में कुंडीपुर थाना पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई।

कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद  थाना प्रभारी कुंडीपुरा एवं थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर छापा मारा। वहां पुलिस द्वारा 2 लाख 60 हज़ार नकद के साथ साथ एक रिवाल्वर, 2 लाख 50 हज़ार के 12 मोबाइल, 6 मोटरसाइकल एवं 52 ताश के पत्तो के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं  1 आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष राज सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी कुंडीपुरा महेंद्र मिश्रा,उपनिरीक्षक मयंक, उप निरीक्षक नीता माहोरे, प्रधान आरक्षक बृजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रवि मालवी, प्रधान आरक्षक विजेंद्र, आरक्षक नारायण उइके, आरक्षक दीपक,आरक्षक मयंक रघुवंशी एवं महिला आरक्षक निमिता की महवपूर्ण भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews