बेहोश होने तक बेदर्दी से डंडे मारती रही पुलिस, दो सस्पेंड

बेहोश होने तक बेदर्दी से डंडे मारती रही पुलिस, दो सस्पेंड

छिंदवाड़ा| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में पुलिस (Police) की क्रूरता सामने आई है, जहां जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों ने एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी| युवक पर डंडे बरसाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है| जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच की जा रही है ।

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था| इस वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक की पिटाई करते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी युवक के गर्दन और सिर पर बार-बार लाठी से मार रहा है। इतना ही नहीं लाठी से मारने के बाद जब युवक जमीन पर नीचे गिर गया तब युवक के चेहरे पर लात भी पुलिसकर्मी मारता रहा।

दोनों पुलिस जवानों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर दो पुलिसकर्मियों जिनमें एक प्रधान आरक्षक और दूसरा आरक्षक है उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मामला सौंसर तहसील के पीपला नारायणवार गांव का बताया जा रहा है| जहां उस शख्स की स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी, की यह आदमी नशे की अवस्था में गांव वालों से गाली गलौच और मारपीट करता है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस वहाँ पहुंची थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews