जिले में टॉप करने वाले छात्र को कमलनाथ द्वारा लेपटॉप दिया गया, उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

जिले में टॉप करने वाले छात्र को कमलनाथ द्वारा लेपटॉप दिया गया, उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

छिंदवाड़ा, विनय जोशी

अर्चना कॉन्वेंट के कक्षा 10 वी के छात्र यश गढ़ेवाल को मंगलवार को शिकारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लेपटॉप प्रदान किया गया। छात्र यश गढेवाल ने कक्षा 10 वीं में जिले की टॉप टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यश गढ़ेवाल साधारण परिवार से हैं और 10 वी में 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसीलिए कमलनाथ एवं नकुल नाथ द्वारा उसे लेपटॉप प्रदान किया गया। शिकारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शाला संचालिका  राज कुमारी वर्मा, प्राचार्य मोहन शर्मा सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर यश ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन से ही उसने ये कामयाबी हासिल की है और आगे भी वो कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छात्र को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews