पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त की ढाई हजार किलो लहान व अवैध शराब

पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त की ढाई हजार किलो लहान व अवैध शराब

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई हजार किलो लहान व शराब जब्त की है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परासिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई हजार किलो लहान व अवैध शराब जब्त की। परासिया थाना प्रभारी जगेत और स्थानीय आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से ये छापामार कार्रवाई की। गुरूवार को ग्राम जामुनझिरिया तथा ग्राम मायावाड़ी में अवैध शराब (हाथ भट्टी महुआ) बनाने की सूचना पर परासिया थाना प्रभारी एसएस जगेत व उनका मातहत बल और परासिया आबकारी विभाग की टीम प्रभारी सीमा कश्यप के साथ लेकर संयुक्त टीम के माध्यम से दबिश कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम मायावाड़ी में जितेंद्र पिता मेहताब धुर्वे मे उम्र 24 वर्ष निवासी जामुन झिरिया के पास से लगभग 500 किलोग्राम लाहन और 15 लीटर अवैध शराब मिली जो मौके पर लाहन नष्ट किया गया तथा आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं ग्राम मायावाड़ी मे अवैध शराब बनाने के एक अड्डे पर दबिश भी दी गयी जहाँ मौके पर शराब निर्माण करना तो नहीं पाया गया लेकिन लगभग 2000 किलोग्राम महुआ की लाहन अलग अलग स्थान मे पाई गई। लहान को मौके पर ही आबकारी विभाग की मदद से नष्ट किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews