छिंदवाड़ा प्रशासन की अनूठी पहल, ग्रामीणों की समस्याओं का कर रहे तुुरंत निराकरण

chhindwara-news

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। गांव-गांव पहुंचकर शासकीय योजनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं के अनुश्रवण कार्यक्रम की छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लाक से हुई अनूठी शुरूआत के तहत तामिया जनपद पंचायत के अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों द्वारा की गईं शिकायतों में कुल प्राप्त 903 में से 200 से अधिक शिकायतों और समस्याओं का तत्काल निराकरण किया।

छिंदवाड़ा  जिले के ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं को संचालित करने जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल शुरू की गई। जिसकी शुरुआत को आज छिंदवाड़ा  जिले की जनपद पंचायत तामिया अंतर्गत देलाखारी कलस्टर में शामिल 23 ग्राम पंचायतों से की गई ।

जिनमें पंचायतों के भ्रमण के बाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में सभी संबंधित अधिकारी ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद पंचायत तामिया के कलस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत देलाखारी पहुंचे और वहां जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में अनुश्रवण के लिये आयोजित बैठक में शामिल हुये ।

आयोजित बैठक में छिंदवाड़ा कलेक्टर सुमन द्वारा ग्राम पंचायतवार एक-एक नोडल अधिकारी और विभागवार प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई ।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश,एस.डी.एम.जुन्नारदेव  एम.आर.धुर्वे , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया  सहित सभी विभाग प्रमुख/नोडल अधिकारी व विभिन्न विभागों का क्षेत्रीय अमला उपस्थित था।

जनपद पंचायत तामिया के देलाखारी कलस्टर के ग्रामीणों के लिये आयोजित इस पहले अनुश्रवण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की कुल 903 शिकायतें एवं समस्यायें दर्ज की गईं, जिनमें से 200 से अधिक शिकायतों ओर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

कलेक्टर सुमन द्वारा इस अनूठी पहल के अंतर्गत अनुश्रवण कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी नोडल अधिकारियों ने उन्हें आवंटित ग्राम पंचायत का अपने सहायक नोडल अधिकारी और स्थानीय अमले के साथ सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक भ्रमण किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों व आवेदनों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर रजिस्टर में दर्ज कर मिल रही सुविधाओ का जायजा भी लिया ।

भ्रमण के दौरान जिले की जनपद पंचायत तामिया की 23 ग्राम पंचायत में 903 शिकायतें/समस्यायें प्राप्त हुई । जिनमें सभी मूलभूत सुविधाओं सहित  शिकायतों और समस्याओं में मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर लगवाने, हैंडपंप लगवाने, निस्तारी तालाब निर्माण, डैम निर्माण, पी.एम. आवास, बी.पी.एल.सूची में नाम जोड़ने, पुल-पुलियों और दूरस्थ संपर्क सड़कों का निर्माण, नहर , शालाओं की बाउंड्री वॉल निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, नलजल योजना के अंतर्गत पाईप लाईन का विस्तार करने, कूप निर्माण कराने आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews