
CHINDWADA NEWS : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एक महिला अतिथि शिक्षक ने कलेक्टर को ही फटकार लगा दी, महिला शिक्षक इतनी नाराज थी कि वह मौके पर ही कलेक्टर से भिड़ गई, महिला ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा-तुझे बात करने का तमीज नहीं है, मामला छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय परिसर का है।
[dgv_vimeo_video id=”940909871″]
यह था मामला
दरअसल पिछले 10 महीना से अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है, जुन्नारदेव विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक ममता परसाई ज्ञापन देने कलेक्टर को पहुंची थी, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह बाहर निकले और आवेदन अपने हाथ में रख लिया इससे गुस्साई महिला ने कहा कि आपने हमारा आवेदन पढ़ा भी नहीं और उसे सिर्फ रख लिया जिस तरीके से आप बात कर रहे हैं उससे आपका लहजा समझ में आता है अगर मैं यहीं पर आत्महत्या कर लूं और आपका नाम लिखकर चली जाऊंगी तो समझ में आ जाएगा। महिला ने कलेक्टर से यह भी कहा कि 10 महीना से हमें वेतन नहीं मिला है हम लोग कितने आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है आप समझ नहीं सकते ऊपर से प्रशासन और सरकार का दबाव यह रहता है कि अच्छे नंबर लो लेकिन बिना पैसे के हम कब तक काम करेंगे और जब कलेक्टर के पास आवेदन लेकर जाओ तो कलेक्टर हमारे आवेदन को सिर्फ रखकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”940910590″]
कलेक्टर ने दी चेतावनी
लोगों की भीड़ के बीच महिला के चिल्लाने से कलेक्टर भी असहज हो गए पह उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन जब महिला ने उन्हे ही धमकाना शुरू कर दिया तो कलेक्टर ने महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, हालांकि मौके पर मौजूद महिला की अन्य साथी महिलाओं ने उन्हे मौके से हटाया, वही देर तक घटना को लेकर गहमागहमी बनी रही।
