यहां किए गए कोरोना के 12 मरीज डिस्चार्ज, दिया अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद

यहां किए गए कोरोना के 12 मरीज डिस्चार्ज, दिया अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद

दमोह,गणेश अग्रवाल

जहां एक और दमोह में कोरोना पीड़ित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से ठीक हुए मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। दमोह जिला अस्पताल से बुधवार को 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

दमोह जिला अस्पताल से बुधवार की शाम 12 कोरोना मरीजों के ठीक हो जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। सभी मरीजों को स्वागत सम्मान के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया. जहां एक ओर मरीजों ने अस्पताल प्रशासन का और उनकी सेवा करने वाले स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया, तो वही अन्य लोगों ने भी इस कार्य के लिए सभी की सराहना की. जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल ने भी इस कार्य के लिए लगातार सेवाएं दे रहे उनके स्टाफ की प्रशंसा की. साथ ही यह आशा जताई कि सभी मरीज ठीक हो करके जाएं ऐसी उनकी अपेक्षा है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews