ग्वालियर में 1208 मिले पॉजिटिव, 1107 ने जीती कोरोना से जंग, 8 ने हारी जिंदगी

MP corona

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में रफ्तार पकड़ चुके कोरोना (Corona) का आंकड़ा पिछले कई दिनों से एक हजार के ऊपर ही है। रविवार को जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट में 1208 मरीज पॉजिटिव (Positive) आये और 8 मरीजों की मौत (Death) हो गई। जबकि अच्छी बात ये है कि 1107 मरीज ठीक होकर घर भी पहुंचे।

जिला प्रशासन ने रविवार देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 4250 सेम्पलों की जांच हुई जिसमें 1208 मरीज पॉजिटिव (Positive) निकले। इस संख्या को मिलाकर अब तक जिले में 34260 व्यक्ति संक्रमित (Infected) हो चुके हैं। जिले में बचे हुए कुल एक्टिव केस 9135 हो गए हैं। रिपोर्ट में 8 मरीजों की मौत की जानकारी भी दी गई है जिसे मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 337 पहुँच गया है।

ये भी पढ़ें – कोरोना : मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट

रविवार की रिपोर्ट में 1107 मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की जानकारी है। इस संख्या को मिलाकर अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 24788 हो गई है। वहीं जिले में सस्पेक्टेड व्यक्तियों की संख्या 1032 है और कुल एक्टिव कंटेनमेंट क्षेत्र 444 हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – दिल्ली जा रहा डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews