Burhanpur: कोरोना को मात देकर घर लौटे 13 योद्धा, स्वास्थ्य विभाग ने ताली बजाकर किया विदा

Burhanpur: कोरोना को मात देकर घर लौटे 13 योद्धा, स्वास्थ्य विभाग ने ताली बजाकर किया विदा

शेख रईस। बुरहानपुर।

कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होकर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से आज एक साथ 13 मरीज डिस्चार्ज किए गए है। इन सभी व्यक्तियों के उपचार के पश्चात सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, विधायक ठा.श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर श्री अनिल भोंसले, सीएमएचओ डॉ.एम.पी.गर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा तालियां बजाकर सम्मान के साथ अपने-अपने घर की ओर रवाना किया।

महिला मोसिना कुतुब, आसीफुउद्दीन, आमीनउद्दीन, जियाउद्दीन, शबीना, रूबाना, जाकिया, निशा, मिशबाह, शबाफरहीन, राजू, राजेन्द्र और मोईसुद्दीन ने कोरोना को मात देकर खुशी से घर वापसी की। स्वस्थ्य होने पर बुरहानपुर वासियों को अपने संदेश में कहा कि आप सभी घबराये नहीं, यदि किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं है तो आगे आकर बताये तथा अपनी जांच अवश्य कराये। क्योंकि कोरोना सिर्फ एक बीमारी है जिसका सही समय पर उपचार होने तथा समय पर दवाई लेने से स्वस्थ्य हो सकते है। इसलिए घबराये नहीं जिला प्रशासन का सहयोग करें जिससे कि बुरहानपुर को कोरोना मुक्त हो सके।

सभी ने कलेक्टर प्रवीण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन तथा जिला प्रशासन की निगरानी और मार्गदर्शन में तथा अस्पताल स्टाफ के निस्वार्थ सेवा भाव के चलते अस्पतालों में उचित समय पर सटीक इलाज किया जा रहा है। सभी ने अस्पताल स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि, वे घर जाने को लेकर बहुत उत्साहित एवं खुश है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews