यहां पाई गई 14 साल की बालिका कोरोना पॉजिटिव, केलक्टर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

यहां पाई गई 14 साल की बालिका कोरोना पॉजिटिव, केलक्टर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मण्डला, सुधीर उपाध्याय

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंडला के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के नारा गांव से एक 14 साल की बालिक कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह बालिका 24 जुलाई को नागपुर से कार द्वारा ग्राम नारा पहुंची थी। बालिका का सेम्पल 25 जुलाई को लिया गया था, जिसकी 30 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है। जिले में अब तक 23 संक्रमित व्यक्ति दर्ज हुए हैं जिनमे 7 एक्टिव हैं। जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 15 है , वहीं अब तक एक मरीज को मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews