कोरोना के खिलाफ इस जिले के मरीज लगातार जीत रहे जंग, आज हुए 18 मरीज डिस्चार्ज

कोरोना के खिलाफ इस जिले के मरीज लगातार जीत रहे जंग, आज हुए 18 मरीज डिस्चार्ज

नीमच, श्याम जाटव

कोरोना को हराने का सिलसिला जिले में जारी है। जिले के कोविड केयर सेंटर वात्सल्य भवन, आइसोलेशन वार्ड, डीसीएचसी से आज 18 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है। जिला प्रशासन,  स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही है। जिले में अबतक 702 लोगों को स्वस्थ होकर घर छोड़ा गया है। अब जिले में 108 एक्टिव कोरोना संक्रमित केस शेष है जिनका उपचार जारी है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश मालवीय ने बताया कि सभी कोविड केयर सेंटर पर आवश्यक स्वास्थ सुविधाएं है और चिकित्सा स्टाफ तैनात है। लगातार सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सको द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। 10 दिन पूर्ण होने के बाद भी 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश लोगों को दिए जा रहे है। चिकित्सा स्टाफ और उपस्थित अधिकारियो द्वारा कोरोना को हराने वालो का तालिया बजाकर कर स्वागत किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews