बाजार खुलते ही इस जिले में मिले एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव, लोगों में हड़कंप

बाजार खुलते ही इस जिले में मिले एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव, लोगों में हड़कंप

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

शुक्रवार की शाम अशोकनगर जिले में एक साथ चार कोरोना मरीजो के मिलने से जिले भर में सनसनी फैल गई। आज से पहले जिले में कुल 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले थे,एक साथ 4 नये मरीजो में दो जिला मुख्यालय के है जबकि दो बहादूरपुर के है। चारो को आइसोलेटेड किया गया है।साथ ही जिन इलाकों में इनका निवास है उन्हें कंटनमेन्ट जॉन बना कर सील कर दिया गया है।साथ ही इनके परिवार के लोगो को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

अशोकनगर में वार्ड 12 में रहने बाला कोरोना संक्रमित युवक भोपाल से आया था।जबकि वार्ड 20 में रहने बाली छात्रा कुछ दिन पहले ही कोटा से आई थी।जबकि बहादुरपुर में पहले से मिले कोरोना संक्रमित इंदौर से आये युवक की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री के एक बच्ची एवं एक महिला कोरोना संकृमित निकली है।दोनो को आइसोलेशन वार्ड में जिला मुख्यालय ओर भर्ती किया गया है।पूर्व से भर्ती कुछ कोरोना के मरीजो के साथ उनके परिवार सदस्यों के साथ आज एक दर्जन से जायदा लोगो के आने से पूरा आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह भर गया।

एक साथ चार नये कोरोना के मरीजो के आने के बाद जिले में मरीजो की संख्या बढ़ने की आंशका गहरा गई है।जिला मुख्यालय पर मील दोनो कोरोना पॉजिटव मरीजो की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में परिवार के लोगो के साथ कई अन्य लोगो के शामिल होने की बात सामने आई हैं।जिसमे उनके लाने बाले ड्राइवरों के साथ कुछ दोस्त एवं अन्य लोगो की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री बताई जा रही है।एक साथ चार नये कोरोना मरीजो के मिलने एवं पूरे बाजार को खोले जाने पर भी लोग अब चर्चा करने लगे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews