कोरोना चेन को ब्रेक करने के लिए इस जिले में शनिवार को लगेगा लॉकडाउन

कोरोना चेन को ब्रेक करने के लिए इस जिले में शनिवार को लगेगा लॉकडाउन

अलीराजपुर,यतेन्द्रसिंह सोलंकी। नानपुर ग्राम के सभी व्यापारियों की सांईधाम सभागृह में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और ग्राम में पोजिटिव मरिजों की तादात बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामहित में ठौस निर्णय लेने के विचार व्यक्त किये।

शनिवार को लगेगा लॉकडाउन

उक्त बैठक में कृषी आदान सघं, किराणा व्यापारी संघ, हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी एसोसिएशन, फुटवियर, कपडा, सराफा,मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक संघ,सब्जी एवं फ्रुट व्यापारी एसोसिएशन, सैलुन,टेलर, एव्हरफ्रेश,होटल,व्हीकल मैकेनिक संघ,लोहारी एवं वेल्डर्स संघ,सहित सभी व्यवसाय करने वाले व्यापारीगणो ने सर्वानुमती से निर्णय लिया है कि सप्ताह के एक दिन शनिवार(हाट के दिन) पूर्णरूपेण स्वेच्छिक लाकॅडाउन किया जायेगा। साथ ही के शेष दिनों में दुकान खुलने का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5-बजे तक का रहेगा।
यह सूचना का निवेदन बहार से आने व्यापारिगणों को भी दिया जायेगा कि वो शनिवार को बदं की सफलता में सहयोग करे।

किसी व्यापारी-और-ग्राहक पर एसोसिएशन की ओर से कोई दबाव नहीं रहेगा

ग्रामीण अंचलों से आने वाले सभी ग्राहकों और व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि व्यापारी एसोसिएशन के इस आव्हान का समर्थन कर सहयोग करे एवं खरीददारी के लिये शनिवार को नानपुर न आये एवं निर्धारित समय सीमा(8- से5) का विशेष ध्यान रखे। आप सब को होने वाली असुविधा के लिए सकल व्यापारी एसोसिएशन नानपुर खेद व्यक्त करता है। इससे पूर्व दाऊदी बोहरा समाज नानपुर ने रविवार को स्वेच्छिक बंद का आव्हान समाज की दुकानों का किया था जो कि पूर्ण सफल रहा, दाऊदी बोहरा समाज के व्यापारी एसोसिएशन ने भी सकल व्यापारी एसोसिएशन के शनिवार बदं का समर्थन करते हुए अगले सप्ताह से शनिवार को बदं की सहमति दी है।

सकल व्यापारी एसोसिएशन का किया गया गठन 

आज ही सांईधाम सभागृह में सकल व्यापारी एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस एसोसिएशन में कोई पद नहीं रखा गया है। संगठन हर सदस्य सभी पद पर रहेगा, न ही इस संगठन में किसी प्रकार का फण्ड एकत्रित किया जायेगा। क्योंकि किसी भी संगठन की विफलता पद और पैसे के कारण ही होती है। सभी संयोजक सदस्यों ने आगंतुक सभी व्यापारिगण का आभार व्यक्त किया एवं निवेदन रखा कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर दुकान पर बैठे, साथ ही सेनेटाइजेशन का भी पूरा ख्याल रखे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews