Covid19: BJP के दिग्गज नेता में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

Covid19: BJP के दिग्गज नेता में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।
लॉक डाउन 4.0 (lockdown 4.0) में कोरोना आम आदमी से नेताओं की ओर तेजी से बढता हुआ नजर आ रहा है।अब दिल्ली से बड़ी खबर मिल रही है।सुत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Bharatiya Janata Party national spokesperson Sambit Patra) में कोरोना वायरस के लक्षण(Symptoms of Coronavirus) मिले हैं।उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पात्रा के संपर्क में आए कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे।दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ ही साथ पात्रा सर्जन भी हैं> वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं। पात्रा ओएनजीसी के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं।

बता दे कि भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।वहीं दिल्ली में राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को कोरोना के 800 के करीब नए मामले सामने के बाद जहां दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 15000 को पार कर गई है, वहीं अब तक 300 से ज्यादा लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews