Corona In MP: ग्रीन जोन जिले में कोरोना का विस्फोट, 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Corona In MP: ग्रीन जोन जिले में कोरोना का विस्फोट, 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव

पन्ना/शहडोल।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लॉकडाउन 4.0 के आखिरी दिन बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।जिससे अब यहां मरीजों की संख्या 11 हो गई है। हैरानी की बात तो ये है कि ये जिला अबतक ग्रीन जोन मे था, शुरुआत में 1 केस मिला था , लेकिन इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हुई और आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। लगातार बढ़े आकंड़ों ने लोगों मे दहशत फैला दी है वही प्रशासन को भी सकते में ला दिया है।

दरअसल, 29 मई को आई रिपोर्ट में एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जिसमें एक पन्ना नगर के धाम मोहल्ला का 19 वर्षीय युवक और दूसरा पन्ना की तहसील पवई के श्यामगिरी का 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जो गुजरात से पन्ना आए हुए थे। वहीं दूसरी जांच रिपोर्ट रात साढ़े 11 बजे आई जिसमें रिपोर्ट के आधार पर 5 और लोग पॉजिटिव आए हैं जो सभी बरबसपुरा के हैं।बताया जा रहा है कि जिले में प्रवासियों के वापसी के बीच कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे लगातार बढ रहे हैं।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों इलाकों के लिए रवाना हो चुकीं हैं।पन्ना के धाम मोहल्ला और श्यामगिरी ग्राम के रास्तों को सील कर दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।वही रहवासियों की चिंता बढ़ गई है, एक साथ 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रहवासी सकते में आ गए है।

शहडोल में 3 और कोरोना पॉजिटिव की एंट्री
वही ग्रीन जोन जिले में रहे शहडोल में शुक्रवार की देर रात जबलपुर से आई रिपोर्ट में जिला मुख्यालय के सोहागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम ककरहाई के रहने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।अब जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव हो गए है। कोरोना नोडल अधिकारी अंशुमान सोनारे ने बताया कि यह तीनों मरीज मुंबई से शहडोल आए हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ज्यादा सख्त और सतर्क हो गया है। मरीजों के आते ही उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। और इनके सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरे एरिया को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews