Corona IN MP: इस जिले में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी समेत 5 पॉजिटिव

Corona IN MP: इस जिले में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी समेत 5 पॉजिटिव

मुरैना।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मुरैना(morena) में कोरोना (corona) तेजी से पैर पसार रहा है।सोमवार को आई रिपोर्ट में कांग्रेस नेता(congress leader) व उनकी पत्नी समेत 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से दो वार्ड 34 एसएएफ लाइन मुरैना, एक सुभाष नगर और दो पोरसा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता 3 जून को दिल्ली(delhi) से लौटकर पोरसा आए थे। नेता के पॉजिटिव निकलने के बाद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। अब शहर में मरीजों का आंकड़ा 131 पहुंच गया है, जिसमें से 38 एक्टिव केस है।

वहीं शहर की एसएएफ लाइन में 5 दिन पहले संक्रमित मिली मुस्लिम महिला के परिवार की एक अन्य महिला भी पॉजिटिव पाई गई है।दो जून को एसएएफ क्वाटर्स की एक मुस्लिम महिला कोरोना पॉजीटिव आई थी। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों के सेंपल कराए गए। बाद में सात और पॉजीटिव पाए गए। इनमें महिला का लडक़ा भी शामिल था जो पांचवी वाहिनी में आरक्षक है। उसी आरक्षक के संपर्क में आने से लश्करी पुरा का आरक्षक संक्रमित हुआ है। यह आरक्षक पिछले दस महीने से मुरैना पांचवी वाहिनी में ही नौकरी कर रहा है वैसे इसकी पोस्टिंग शिवपुरी 18 बटालियन में हैं।इसी के चलते सोमवार की सुबह उसके निवास संजय कॉलोनी को सेनेटाइज किया और सील किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews