Corona update : ग्वालियर में खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट, मास्क न पहनने पर होगा जुर्माना

Dewas Corona

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। एक बार फिर जिले में कोरोना (corona) के बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। पिछले दो दिन में 51 नए केस सामने आए हैं और इसके बाद जिला प्रशासन ने फिर से सख्ती से काम लेने का मूड बना लिया है। अब अगर कोई बिना मास्क के पाया जाएगा तो उससे जुर्माना (fine) वसूलने की तैयारी है, साथ ही जहां अधिक संक्रमित मिलेंगे वहां फिर से कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) बनाए जाएंगे।

ये भी देखिये- Corona Alert: MP के इन जिलों में 14 मार्च से लगेगा नाइट कर्फ्यू! CM ने दिए संकेत

शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम ने एक बैठक ली जिसमें कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। यहां कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिस इलाके में कोरोना के अधिक मरीज मिल रहे हैं वहा बैरिकैट्स लगाए जाएं, जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन भी बनाए जाएंगे। इसी के साथ बिना मास्क के निकले लोगो पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा जो कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उनकी कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी तथा उनके घर पर ही जरूरी दवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सुपर स्पेशयलिटी (super specialty) और आयुर्वेदिक अस्पतालों (ayurvedic hospital) में फिर से कोविड केयर सेंटर शुरू करने के निर्देश भी दिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews