ग्रीन जोन जिले में कोरोना की दस्तक, 9 साल की बच्ची के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

ग्रीन जोन जिले में कोरोना की दस्तक, 9 साल की बच्ची के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

कटनी। वंदना तिवारी।

अबतक सेफ जोन में रहे मध्यप्रदेश के कटनी में भी लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के दो दिन पहले कोरोना की दस्तक हो गई है।यहां एक 9 साल की बच्ची रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब केवल निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है, कटनी के संक्रमित होते ही मध्य प्रदेश के 52 में से 51 जिलों में कोरोनावायरस पहुंच गया है।

दरअसल, कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में मुंबई से आए परिवार के 9 साल की बच्ची रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिला प्रशासन के द्वारा इलाके को कंटेंटमेंट हिस्सा घोषित कर इलाके को सील कर दिया गया है ।जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उमरिया मुंबई से आया एक परिवार कटनी आया हुआ था, जिसमे से कुछ परिवार के लोग उमरिया गए हुए थे।

उमरिया से जानकारी आई थी कि ये लोग कोरोना संक्रमण महिला के सम्पर्क में आए हुए थे,जिसके बाद इन सभी में 6 लोगो का टेस्ट कराने के लिए सेम्पल भेजे गए थे, जिसके बाद 9 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद इलाके को कंटेंटमेंट घोषित कर शील कर दिया गया है, और पॉजिटिव बच्ची का ईलाज कटनी में ही कराया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews