Jabalpur: आरपीएफ़ कांस्टेबल सहित 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 226 पहुंचा आंकड़ा

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में आज भी कोरोना पॉजिटिव के पांच नए प्रकरण सामने आए है। इन पांच कोरोना पॉजिटिव केसो में तीन रेलवे विभाग के आरपीएफ़ कांस्टेबल है जबकि दो पुराने केसों से सम्बंध रखने वाले है।ऐसे में अब जबलपूर में कोरोना पॉजिटिव केसो की संख्या 221 से बढ़कर 226 हो गई है।

हालांकि जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9 पर ही स्थिर है। जबलपूर में जिस हिसाब से केस बढ़ रहे है उसके विपरीत कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालो का आंकड़ा भी बढ़ रहा है जबलपुर में अभी तक कोरोना संक्रमण से 168 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है। जिला प्रशासन ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पर खुशी जाहिर की है कि जिले में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 75 है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की माने तो कोरोना संक्रमण का नया केस अब कोई भी सामने नही आ रहा है। कोरोना जो केस सामने आ रहे है वो पहले से ही संक्रमित व्यक्तियों के परिजन है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सेंकेंड वेव में अब जबलपूर न आये।हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग भी बढ़ा दी है, और धीरे धीरे कोरोना पर काबू पाने की और अग्रसर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews