मटकी फोड़ का आयोजन निरस्त, 11 बच्चे श्रीकृष्ण बनकर फोड़ेंगे कोरोना रूपी मटकी, कोरोना से निपटने का देंगे संदेश

मटकी फोड़ का आयोजन निरस्त, 11 बच्चे श्रीकृष्ण बनकर फोड़ेंगे कोरोना रूपी मटकी, कोरोना से निपटने का देंगे संदेश

झाबुआ, विजय शर्मा

जन्मोत्सव समिति राजवाड़ा चौक के तत्वावधान में लगातार 16 वर्षो से विशाल तरीके से राजवाड़ा चोक पर दही-हांडी फोड़ का आयोजन किया जाता रहा  है किंतु इस बार जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना संकट के कारण यह आयोजन पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है।

यह फैसला समिति की बैठक के दौरान लिया गया, बैठक में तय किया गया कि 11 नन्हे बच्चे कान्हा बनकर कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील के साथ कोरोना रूपी मटकी फोड़कर देश से जल्द कोरोना संक्रमण खत्म होने की प्रार्थना भगवान श्रीकृष्ण से करेग।

इस बार का पूरा कार्यक्रम प्रतीकात्मक रूप से केवल चुनिंदा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति राजवाड़ा चोक के सदस्यों के साथ 12 अगस्त को रात्रि 8.30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केवल 20 सदस्य उपस्थित रहेंगे, प्रतीकात्मक किये जा रहे कार्यक्रम में ना तो रोशनी की जायेगी  और ना ही साउंड का उपयोग होगा।

पंडित द्विजेन्द्र व्यास और जेमिनी शुक्ला विधिविधान से पूजा अर्चना कर 11 नन्हे बच्चे कोरोना रूपी मटकी फोड़कर, बैनर-पोस्टर के माध्यम से कोविड-19 के नियमो की जागरूकता का संदेश भी आम लोगों को देगे। बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। रविराज सिंह राठौर को 11 नन्हे कान्हा बनाने की जवाबदारी दी गयी व मटकी संबंधी कार्य को अंजाम देने के लिए हुकुम चंद टेलर ,प्रदीप व्यास को अधिकृत किया गया है, इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति का गठन भी नही किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews