मुरैना: 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से 12 हुई मरीजों की संख्या

मुरैना: 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से 12 हुई मरीजों की संख्या

मुरैना।संजय दीक्षित।

प्रदेश के मुरैना जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले तेजी से सामने आ रहे है जिसके चलते अब शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 12 की संख्या तक पहुंच चुका है।सीएमएचओ के द्वारा देर रात जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मुरैना में 37 की रिपोर्ट निगेटिव बतायी गयी लेकिन बीती रात ई मेल द्वारा कोविड 19 के सैम्पलों की जाँच रिपोर्ट में डीआरडीई ग्वालियर की रिपोर्ट के अनुसार 37 के सैम्पलों भेजे गए थे।जिसमें 3 पॉजिटिव ,33 नेगेटिव और 1 रिजेक्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।जिसमे 2 अम्बाह के ग्राम बारे का पुरा और गुलाब पुरा के हैं ये दोनों कोरोना संक्रमण मरीज गुजरात से आये थे।इसके बाद मुरैना के दुर्गापुरी कोलोनी में रहने वाला कोरोना संक्रमण मरीज दिल्ली से आया था। जिसके बाद शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हो गई है।फिलहाल प्रशासन ने अम्बाह के दोनों गांव और मुरैना की दुर्गापुरी कोलोनी के वार्ड 35 को सेनेटाइजेशन करने के बाद सील कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews