MP Coronavirus: इस जिले में अबतक का बड़ा धमाका, एक साथ 27 पॉजिटिव

MP Coronavirus: इस जिले में अबतक का बड़ा धमाका, एक साथ 27 पॉजिटिव

सागर।मनीष तिवारी।

मध्यप्रदेश(madhypradesh) के इंदौर (indore)और भोपाल(bhopal) की तरह अन्य जिलों में भी कोरोना वायरस (corona virus) तेजी से पहुंच रहा है।आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ने से नए हाॅट स्पाॅट(hot spot) बनते जा रहे है। सागर (sagar)में एक बार फिर बड़ा विस्फोट हुआ है , यहां गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में एक साथ 27 नए पॉजिटिव मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है।ऐसे में मरीजों की संंख्या 141 पहुंच गई है वही एक मरीज की मौत के बाद जिले में मौत का आकंड़ा छठवीं हो गया है।

कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। रोजाना आधा दर्जन से एक दर्जन के बीच पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। बीएमसी की वायरोलॉजी लैब में जांच के बाद देर शाम जारी रिपोर्ट कुल 27 मरीजों को पॉजिटिव की रिपोर्ट दी गई है। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो गई। जिले में यह छठवीं मौत है। सदर क्षेत्र में एक ही परिवार के 11 सदस्य समेत 17 पॉजिटिव मिले हैं। मढ़िया विट्ठल नगर में एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 7 पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक कुल 141 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 78 पॉजिटिव सदर क्षेत्र से हैं।

इससे पहले मंगलवार देर शाम 11 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इनमें सदर इलाके सहित अन्य जगह के पॉजिटिव भी शामिल हैं। वही सोमवार को ही 18 घंटे के दौरान कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस सामने आए थे।। बताया जा रहा है कि जैसे जैसे अन्य ज़िलों और प्रदेशों से बाहरी लोगों के आने की तादाद बढ़ी है वैसे ही नए मामले सामने आने लगे हैं जिसके बाद बीएमसी ने प्रतिदिन जांचों की संख्या बढ़ाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews