Dabra News: केनरा बैंक में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी, बैंक मैनेजर पर लगे गंभीर आरोप

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

Dabra News : डबरा में साइबर क्राइम का बड़ा मामला आया सामने है, जहां केनरा बैंक में ग्राहकों के खाते से फ्रॉड कर लाखों रुपए निकाले लिए गए हैं। जिसमें बैंक मैनेजर की मिलीभगत बताई जा रही। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित डबरा सिटी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

16 लाख रुपए का किया गया ट्रांजैक्शन

पीड़ित कृष्ण कुमार शिवहरे ने बताया कि उनका खाता डबरा की केनरा बैंक में हैं। जिसमें उनके लाखों रुपए जमा थे लेकिन जब वह पैसे निकालने के लिए कल बैंक गए थे तब बैलेंस चेक करने पर उन्होंने देखा कि उनके खाते से चार ट्रांजैक्शन के जरिए 16 लाख रुपए निकल चुके थे और उनका बैंक बैलेंस जीरो था। उनका कहना है कि, इन ट्रांजैक्शन के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं और ना ही वह बैंक में ट्रांजैक्शन करने के लिए गए।

[dgv_vimeo_video id=”818615832″]

बैंक मैनेजर और स्टाफ पर लगाया आरोप

मामले में अन्य पीड़ित पिंटू शिवहरे ने बैंक मैनेजर और स्टाफ पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी मिलीभगत से प्रमोद गुप्ता नामक व्यक्ति के अकाउंट में चार बार ट्रांजैक्शन कर उनके पैसे ट्रांसफर किए गए है। वहीं, जब इस संबंध में बैंक मैनेजर से बात की गई तो उसने बात को टालते हुए रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर वह डबरा सिटी थाने पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”818615480″]

पुलिस जांच के बाद मामला होगा साफ

बता दें कि डबरा में कई लोगों के साथ हो धोखाधड़ी का मामला सामने आ चुका है। जिसे लेकर पुलिस थाने में भी शिकायत भी किए गए हैं लेकिन अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह उठता है कि उपभोक्ता के बगैर साइन किए और बगैर चेक के आखिर अकाउंट से पैसे कैसे ट्रांसफर कर दिए गए। फिलहाल, इसका जवाब तो पुलिस के द्वारा जांच होने के बाद ही पता चलेगा।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews