
a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा में पिछोर थाना अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के किनारे बाबूपुर गांव के पास एक 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वो बकरी चरा रही थी। जिसकी जानकारी लड़की ने परिवारवालों को दी। जिन्होंने पिछोर थाने पहुंचकर पीड़िता के बयानों पर शिकायत दर्ज कर लिया।
आरोपी की तलाश जारी
बता दें कि पीड़िता ने बृजेश बघेल नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”800252295″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

