
Dabra News : डबरा में साइबर क्राइम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साइबर क्राइम करने वाले अपराधी अपनी चरम सीमा पर पहुंचते जा रहे हैं, जिनको ना तो प्रशासन का डर है और ना ही पकड़े जाने का भय। निरंकुश होकर साइबर क्राइम करने वाले अपराधी ऐसी वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला डबरा से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड द्वारा 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने डबरा सिटी थाने में आवेदन देकर की है।
फरियादी ने क्या कहा?
मामले में बल्ला का डेरा निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में बाहर गए हुए थे। इस दौरान रात में करीब 9 बजकर 27 मिनट पर उनके मोबाइल में एक मैसेज आया, जिसे उन्होंने सुबह 4:00 देखा। जिसमें उनके अकाउंट से पैसे कटने की डिटेल दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने मैसेज खोला तो देखा कि उनके खाते से ₹25,000 निकाल लिए गए हैं।
आगे फरियादी सुनील ने बताया कि उनका खाता डबरा के पंजाब नेशनल बैंक में है। जिसमें उनके 37,000 रुपये जमा थे लेकिन किसी अज्ञात द्वारा फर्जी एटीएम कार्ड से रकम निकाले गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने डबरा वापस आकर बैंक प्रबंधक के साथ-साथ डबरा सिटी थाने में आवेदन देकर की है।
[dgv_vimeo_video id=”893584279″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

