डबरा में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव, 1 भितरवार से, प्रशासन हाई अलर्ट

डबरा में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव, 1 भितरवार से, प्रशासन हाई अलर्ट

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

ग्वालियर जिले में शुक्रवार को पहली बार सबसे ज्यादा 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें से 5 डबरा अनुविभाग के हैं तो एक भितरवार अनुविभाग का रहने वाला है। डबरा में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर में भय का माहौल है। पांचों कांटेक्ट ट्रेसिंग के केस हैं जिनमें से 4 गंगाराम रोहिरा के परिवार के सदस्य हैं जिनकी बीती 10 तारीख को कोरोना के चलते मौत हो गई थी। इस आधार पर प्रशासन ने कई लोगों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें से अब चार लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भितरवार के गोहिंदा चक निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। ये युवक 3 दिन पहले ही महाराष्ट्र के पुणे से लौट कर आया है।

फिलहाल पांच पॉजिटिव मरीजों के मिलने के चलते डबरा प्रशासन अलर्ट हो गया है और इन लोगों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की लिस्ट बनाने में लग गया है। वहीं पूरे शहर में मार्च निकालकर लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही कई अन्य लोगों के सैंपल भी लिए है जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। डबरा एसडीएम राघवेंद्र पाण्डेय का कहना है कि हमने लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया है जिनके सैंपल भेजे गये हैं। यह एरिया कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और लोगों का सहयोग ही हमें इस लड़ाई में जीत दिला सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews