डबरा में हुआ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आयोजन, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर कसा तंज

डबरा में हुआ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आयोजन, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर कसा तंज

डबरा, अरुण रजक। डबरा (Dabra) में कायस्थ महासभा की ओर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha) का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने अपना उद्बोधन दिया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और भारत के महापुरुष सुभाष चंद्र बोस तथा स्वामी विवेकानंद का उदाहरण दिया गया। उदाहरण देते हुए उन्होंने राष्ट्र को आगे बढ़ाने के अपने विचार प्रकट किए और कांग्रेस पर भी तंज कसा।

[dgv_vimeo_video id=”756127428″]

Must Read- 40 से ज्यादा बिजली के खंभों के तार ले उड़े चोर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जांच जारी

कांग्रेस पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा कि वो हर मुद्दे पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सरनेम लेकर उसका राजनीति में उपयोग करना यह कांग्रेस का काम है और गांधी जी के सरनेम को राजनीति में कांग्रेस ने हर समय आगे रखा है, लेकिन कांग्रेस गांधी के विचारों पर नहीं चलती। साथ ही मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस को अपनी नियत को साफ करना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews