
Dabra News : आज पूरे देशभर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में डबरा स्टेट मिल गेट चौराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें शहर के सभी युवा वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब की गाजे-बाजे के साथ रैलियां भी निकाली। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि और युवाओं ने जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाइयां दी और जय भीम के नारे भी लगाए।

पूर्व मंत्री ने दी बधाईयां
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव पर सभी शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि, बाबा साहब उस संविधान के निर्माता थे जिसकी वजह से आज सभी को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं और भारत देश एक नई दिशा में बढ़ रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज के दिन ना तो कोई राजनीति की जाएगी ना ही किसी राजनीति मुद्दे पर बात की जाएगी। आज सभी वर्ग और राजनीतिक दल एक साथ बड़े ही धूमधाम से इस जयंती को मना रहे हैं- इमरती देवी, पूर्व मंत्री
[dgv_vimeo_video id=”817552627″]
विधायक ने कही ये बातें
14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब द्वारा जो संविधान बनाया गया था वह पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोए रखता है। जिस के उपलक्ष में आज सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर उनकी जयंती का आनंद उठा रहे हैं और उन्होंने बताया कि बाबा साहब के इस एकजुटता के संदेश को सभी लोगों को अनुशासन में रहते हुए निभाना चाहिए और अपना चल समारोह निकालते हुए बाबा साहब को याद करके उनका सम्मान रखा जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचे गए इस संविधान पर पूरे भारत का समान अधिकार है। सभी नागरिक इस संविधान में समान अधिकार रखते हैं और सभी के लिए यह संविधान बनाया गया है, इसमें कोई भेदभाव नहीं है- सुरेश राजे, विधायक, डबरा
[dgv_vimeo_video id=”817553294″]
संविधान की प्रशंसा
बाबा साहब की जयंती पर सभी लोगों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा बाबा साहब द्वारा रचित संविधान की प्रशंसा करते हुए कहा की सभी डबरा वासियों को बाबा साहब की इस जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और वह सभी के साथ मिलकर बाबा साहब के जन्मोत्सव को मनाने के लिए एकजुट हुई है- सत्य प्रकाशी परसेंडिया
[dgv_vimeo_video id=”817553594″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

