
Dabra News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा शहर में कुछ लोगों द्वारा एक घर में आग लगाने की वारदात सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर को आग लगा दी। जिससे घर में रखे 2 गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो गया। वहीं, घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आइए जानते हैं पूरा मामला…
ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर
दरअसल, मामला ग्वालियर जिले की चीनोर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रारुआ का है, जहां आपसी रंजिश के कारण हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा बीती रात अतर सिंह परिहार उम्र 72 वर्ष की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों वालों ने आरोपियों के घर को आग लगा दी। जिसके कारण घर में रखे 2 गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”780672355″]
ASP जय राज कुबेर ने दी जानकारी
वहीं, मामले में ASP जय राज कुबेर ने बताया कि कल रात कुछ आरोपियों द्वारा एक बुजुर्ग की हत्या की गई थी। जिस पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी संबंधित मामले में फरार चल रहे कुछ लोगों द्वारा एक घर में आग लगा दी गई। फिलहाल, संबंधित लोगों के तहत कार्रवाई की गई है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”780671709″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

