वेतन वृद्धि और नियमितीकरण को लेकर आशा, उषा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, गृहमंत्री और विधायक को सौंपा ज्ञापन

उषा कार्यकर्ता

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मध्यप्रदेश में आशा, उषा कार्यकर्ता (asha, usha wokers) और आशा सहायिकाओं का इस महामारी में भी हड़ताल (strike) का दौर जारी है। डबरा में भी आशा ,उषा कार्यकर्ता एवं सहायिकाऐं हड़ताल पर हैं। जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (home minister dr. narottam mishra) के गृह निवास पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और समान वेतन तथा पदोन्नति को लेकर ज्ञापन सौंपा. वहीं इन्होंने स्थानीय विधायक सुरेश राजे (MLA suresh raje) से शुगर मिल चौराहे पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें… Jabalpur Road Accident: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 2 की मौत, 21 घायल

उषा कार्यकर्ता

आशा ,उषा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जब हमसे सभी काम शासन के अधीनस्थ कराए जाते हैं और कोरोना महामारी में भी हमारी ड्यूटी लगाई गई, इसके बावजूद भी हमें किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई, हमें हीन भावना से देखा जाता है इसलिए हमारा नियमितीकरण किया जाए और हमारा वेतन बढ़ाया जाए। हमें सरकार द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया है पर अभी तक कोई निर्णय नहीं निकला है और यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम काम बंद करके जब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

यह भी पढ़ें… MP News: MLA का दावा, सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा हुई कोरोना से मौतें, जारी की सूची

वहीं स्थानीय विधायक सुरेश राजे ने कहा कि आपकी मांगे मानना ना मानना यह सरकार का काम है पर मैं आपकी बात को विधानसभा में भी रखूंगा और यदि आगे कांग्रेस की सरकार आती है तो मैं आपकी जो मांगे हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करूंगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews