6 साल के मासूम के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

6 साल के मासूम के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

लॉकडाउन (lockdown) में भी अपराधियों (criminals) के हौसले बुलंद है। ताजा घटना में डबरा (dabra) में एक बच्चे (chilld) को उसी के घर के सामने से अपहरण (kidnap) करने की कोशिश की गई, अच्छी बात ये रही कि ये कोशिश नाकाम (failed) रही लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी (cctv) में कैद हो गई।

6 साल का ये मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तीन लोगों ने उसके अपहरण का प्रयास (kidnapping attempt) किया। यह तो घरवालों की किस्मत थी कि अचानक मां (mother) ने अंदर से आवाज लगाई और बच्चा (child) घर के अंदर चला गया। अपहरणकर्ताओं (kidnappers) के मंसूबे तो असफल हो गए लेकिन घटना सीसीटीवी (cctv) में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस (police) ने आरोपियों की शिनाख्तगी के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुट गई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी देहात सुरेंद्र गौर भी मौक़े पर पहुँचे और परिजनों से चर्चा की।

चीनोर रोड स्थित हरिजन छात्रावास के पास रहने वाले आई.आई एजुकेशन स्कूल संचालक अभिषेक श्रीवास्तव का 6 वर्षीय पुत्र आर्यमन (aryaman) घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान 3 युवक मोटरसाइकिल (bike) पर सवार होकर आए और उनमें  से एक ने बच्चे को गोद में उठाने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल दूर खड़ी होने के कारण वह रुक गया। जब तक उसने अपने साथियों को बुलाया तभी अचानक मां ने घर के अंदर से बच्चे को आवाज दे दी और बच्चा घर के अंदर चला गया। ये पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई और जब परिजनों को अंदेशा हुआ तो सीसीटीवी (cctv) देखा गया जिससे मामला उजागर हुआ। इसके बाद  परिजन डबरा के देहात थाने पहुंचे और पुलिस (police) को सीसीटीवी उपलब्ध कराया जिसके आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ कर दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews