
डबरा, अरुण रजक। प्रकृति के नियम इतने अनोखे और हैरान कर देने वाले हैं कि इन्हें जानना और समझना हम इंसानों के बस की बात नहीं है। आधुनिक हो चली इस दुनिया में मनुष्य यह समझता है कि उसे हर चीज के बारे में ज्ञान है और वह सब कुछ कर सकता है। लेकिन इसके विपरीत प्रकृति हमें अपने चमत्कारों से रूबरू करवाती रहती है। कुछ ऐसी चीजें हमारे सामने आती है जो आश्चर्य से भरी होती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के डबरा (Dabra) क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर एक भैंस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”760746522″]
डबरा नगर के मशहूर कारोबारी हरी बाबू शिवहरे के घर पर जाफराबादी प्रजाति की भैंस जिसका नाम जाफराबादी है, ने कल जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इनमे एक पड़ा और एक पड़िया है। यह मामला अपने आप में ही बहुत अनूठा है क्यूंकि शायद ही इससे पहले किसी ने यह देखा या सुना होगा कि किसी भैंस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
Must Read- Indore: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस Vaishali Takkar ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
हरी बाबू शिवहरे के यहां भैंसो की देखे रेख करने वाले गोपाल प्रजापति ने हमें बताया कि कल रात 11:00 बजे भैंस ने इन दोनों बच्चों को जन्म दिया था जो अब उछल कूद कर रहे हैं और मां से दुलार करते दूध पीते दिखाई दे रहे हैं। गोपाल प्रजापति ने कहां कि मैं पिछले कई वर्षों से पशुओं की देख रेख करता हूं पर मैंने अपनी आज तक की जिंदगी में कभी किसी भैंस या गाय को जुड़वा बच्चों को जन्म देते हुए नहीं देखा है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

