डबरा में गोचर भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

dabra news

Dabra News : सरकार ने मवेशियों के लिए चरनोई भूमि का नियम बनाया है, जिसमें उगने वाले चारे को मवेशी खाकर पेट भरें तथा उन्हें खाने की तलाश में इधर-उधर न भटकना पड़े। लेकिन डबरा तहसील के क्षेत्र महाराज पुरा पंचायत में शासकीय चरनोई भूमि पर दबंग लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा किए हैं। जिसके कारण मवेशी चारे की तलाश खेतों में घुसकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

डबरा जनसुनवाई में एसडीएम के समक्ष आज कामता प्रसाद शाक्य निवासी ग्राम पंचायत महाराज पुरा ने शिकायती आवेदन देकर ऐसे लोगों के विरुद्ध शिकायत की है जो कि शासकीय और गोचर भूमियों पर अवैध कब्जा किए हुए हैं दरअसल, डबरा अनुभाग के अंतर्गत सैकड़ों बीघा शासकीय गौचर भूमि पर दबंगो का कब्जा है जिसको प्रशासन अब तक पूरी तरह मुक्त नहीं करा पाया इसके संबंध में कितने ही आवेदन तहसील में अधिकारियों के समक्ष दिए जा चुके हैं।

dabra news

कामता प्रसाद शाक्य ने बताया कि महाराज पुरा पंचायत के अंतर्गत लगभग 10 बीघा शासकीय भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है जिस पर दबंगों ने कब्जा कर बाउंड्री बॉल भी बना ली इसके संबंध में पिछली बार इस शासकीय भूमि को मुक्त कराने के लिए आदेश भी हो चुका है लेकिन डबरा प्रशासन अब तक उस भूमि को मुक्त नहीं करा पाया। आगे बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कई आवेदन भी दे रखे हैं लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews