Dabra News : स्कूल की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : स्कूल की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : स्कूलों की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के विषय में आज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने ढोल नगाड़े बजाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

विगत दिनों डबरा के सेंट पीटर स्कूल पर प्रशासनिक कार्यवाही के संबंध में विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने डबरा एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जब डबरा एसडीएम ने अधिक समय तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की मांगे नहीं सुनी तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील प्रांगण में ढोल नगाड़े बजाए गए और साथ ही एसडीएम कार्यालय के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया मामला बढ़ते देख डबरा एसडीएम कार्यालय से बाहर आए और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से आवेदन लेकर उनकी मांगे सुनी।

विश्व हिंदू परिषद डबरा के जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन कुछ स्कूलों में चल रहे धर्मांतरण के प्रचार प्रसार को लेकर पहले से कार्यवाही करता तो आज यह नौबत नहीं आती प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे स्कूलों का निरीक्षण ना होना ही इस तरह की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है इसी संबंध में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी गई है कि ऐसे स्कूलों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए क्योंकि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”812488555″]

जब दीपक भार्गव से मीडिया द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने ढोल बजाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने के संबंध में पूछा गया तो दीपक भार्गव का कहना था कि वह देश के युवाओं को हिंदुत्व के बारे में संदेश दे रहे हैं और उनको जागृत कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”812489935″]

इस पूरे मामले के संबंध में डबरा एसडीएम ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कल सेंट पीटर स्कूल पर हुई कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया है जिसमें उनकी मांगे हैं कि स्कूल में चलाए जा रहे धर्मांतरण प्रचार प्रसार की जल्द से जल्द प्रशासनिक जांच करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जो कि प्रशासनिक जांच पूरी होने पर स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812490480″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews