Dabra Accident: लोडिंग वाहन पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Dabra Accident: लोडिंग वाहन पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

डबरा, सलिल श्रीवास्तव मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में सड़क दुर्घटना (dabra accident) थमने का नाम नहीं ले रही है। सड़क दुर्घटना (road accident) की वजह से कई लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर डबरा (dabra) से सामने आ रही है। जौरासी घाटी पर महिंद्रा मैक्स लोडिंग वाहन के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर (gwalior) रेफर किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

दरअसल मामला जौरासी घाटी का है। जहां पर महिंद्रा मैक्स लोडिंग वाहन के पलटने से मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नरवर से गेहूं लेकर लोडिंग वाहन ग्वालियर जा रही थी। उसी वक्त यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान नए गांव के निवासी के रूप में की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही कार्रवाई जारी है।

Read More: मप्र में सियासी पारा तेज, बड़े नेताओं की बैठक में BJP की खास तैयारी 

घटना सुबह 6:30 बजे की है। जब नरवर से गेहूं से भरे वाहन ग्वालियर लेकर जाया जा रहा था। उसी समय वाहन अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। ऐसे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। इनमें गोविंद दास, 35 वर्षीय सीमा, 12 वर्षीय कान्हा और 6 वर्षीय संतोषी की पहचान मृतक के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।  सूचना मिलने के बाद टीआई अनिल सिंह भदोरिया ने एंबुलेंस से घायलों को ग्वालियर भेजा गया।

मामले में टीआई अनिल भदौरिया का कहना है कि 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायल को ग्वालियर इलाज के लिए भेजा गया है। जो घायल हैं उनमें 18 वर्षीय सपना वैश्य, 45 वर्षीय लाखन सिंह, 40 वर्षीय माया, 21 वर्षीय धीरज साहू, 50 वर्षीय सतीश तोमर और 15 वर्षीय हर्षित साहू शामिल है। यह सभी ग्वालियर के ही बताए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews