डबरा-भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद, माइनिंग विभाग की कार्रवाई

डबरा-भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद, माइनिंग विभाग की कार्रवाई

DABRA-Explosive Substance Recovered  :  डबरा में माइनिंग विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिलौआ के रफादपुर में जिलेटिन की 12 पेटियां पकड़ी है, सूत्रों के मुताबिक क्रेशर खदानों में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किया जा रहा था जिसे माइनिंग विभाग ने भारी मात्रा में जप्त किया हैं।

रोजाना विस्फोटक का करते है इस्तेमाल क्रेशर मालिक 

आपको बता दें कि लंबे समय से डबरा के बिलौआ क्षेत्र में स्थित क्रेशर खदानों में हर रोज भारी मात्रा में विस्फोट किए जाते हैं। बड़ी बात यह भी है कि कई बार वहां के स्थानीय लोगों द्वारा डबरा प्रशासन को इस संबंध में अवगत भी कराया गया है  लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इस संबंध में अवैध रूप से ब्लास्टिंग करने वाले क्रेशरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है क्योंकि कई बार सामने आया है कि बिलौआ क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों के घरों में क्रेशरों पर चल रही ब्लास्टिंग के कारण दरारें भी आ जाती है जिससे लोगों को अपने ही घरों में रहने से डर लगने लगा है कि कहीं वह ब्लास्टिंग के कारण गिर ना जाए। फिलहाल माइनिंग विभाग की कार्रवाई से क्रेशर संचालकों में हड़कंप मचा है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews