Dabra : कांग्रेस की सभा में लाखन के बिगड़े बोल, जानें क्या है कहा

Dabra : कांग्रेस की सभा में लाखन के बिगड़े बोल, जानें क्या है कहा

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मोहना में आयोजित कांग्रेस (Congress) की जनसभा में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के बोल बिगड़ गए और उन्होंने मंच से ही पुलिसकर्मियों को धमकी दे डाली उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तू यहाँ से चला जा नहीं तो यहां की जनता तेरा जुलूस निकाल देगी।

यह भी पढ़े…SBI Recruitment 2022: क्लर्क पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5008 पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति, जानें डिटेल्स

आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहना नगर परिषद में भाजपा की नीतियों के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें मंच से बोलते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव अपना आपा खो बैठे और उन्होंने मोहना थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कुंज बिहारी शर्मा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि तेरे रिटायरमेंट में 2 साल का समय बचा है उससे पहले यहां से चला जा नहीं तो यहां की जनता तेरा जुलूस निकाल देगी।

[dgv_vimeo_video id=”746914427″]

यह भी पढ़े…ढाई सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले धूमेश्वर मंदिर के महामंडलेश्वर लोगों को दिया यह संदेश

लाखन के बयान के साथ तालिया तो बजी पर माहौल बदल गया। लाखन पूर्व में भी भितरवार में इसी तरह का बयान दे चुके हैं। बयान के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मची पर हर कोई जानता है कि लाखन हमेशा से ही इस तरह की बयानबाजी करते हैं। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, डबरा विधायक सुरेश राजे सहित अन्य कांग्रेसी नेतागण भी मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”746914641″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews