डबरा के बिलौआ क्रेशर मार्केट में मुनीम से मारपीट, पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज़

ये इलाका लंबे समय से खनन और क्रेशर कारोबार को लेकर चर्चाओं में रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दबंगई, वर्चस्व की लड़ाई और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Threat and Assault Case

Threat and Assault Case

डबरा के बिलौआ स्थित क्रेशर मार्केट में एक मुनीम के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी कमलेश जाटव  ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्वालियर निवासी गगन कमरिया ने खदान क्षेत्र में मशीन खराब होने की बात को लेकर उसके साथ विवाद किया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बाद में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

मुनीम के साथ मारपीट और धमकाने का मामला

बिलौआ स्थित क्रेशर मार्केट में एक बार फिर खनन क्षेत्र से जुड़ी दबंगई की घटना सामने आई है। यहां एक मुनीम के साथ मारपीट की गई और बाद में पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह सनी ग्रेनाइट पहुंचा जहां आरोपी फिर पहुंच गया और कथित तौर पर हथियार दिखाकर धमकाया। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत लेकर बिलौआ थाने पहुंचने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि बाद में मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज की

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अपराध क्रमांक 56/26 में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस औप SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में जातिसूचक अपमान, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। शिकायत में लगाए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिलौआ क्षेत्र लंबे समय से खनन और क्रेशर कारोबार को लेकर चर्चाओं में रहा है। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े विवादों और कानून-व्यवस्था को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews