Dabra News : अनियंत्रित होकर पलटी 108 एंबुलेंस, वीडियो वायरल

train accident

Dabra News : ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में एक हादसा हो गया है जहाँ 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना भगे ग्राम के पास की बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह एंबुलेंस ग्वालियर की बताई जा रही है जो किसी कारण से डबरा के भगे ग्राम के पास आई थी तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गई है गनीमत यह रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि एंबुलेंस किन कारणों से पलटी है।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है आखिरकार बड़ा सवाल यह है कि डबरा क्षेत्र में डबरा की एंबुलेंस आती है लेकिन ग्वालियर से एंबुलेंस डबरा क्षेत्र में किन कारणों से आई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना की वीडियो एमपी ब्रेकिंग के पास उपलब्ध है मगर खबर में वीडियो को नहीं लगाया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews