Dabra News : जुआरियों के अड्डों पर छापा, 16 गिरफ्तार, 3 लाख नगद जब्त

Dabra News : जुआरियों के अड्डों पर छापा, 16 गिरफ्तार, 3 लाख नगद जब्त

Dabra Crime News :  ग्वालियर जिले की डबरा पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए जुए के फड़  यानि जुआरियों के अड्डों पर छापा मारकर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अड्डों से तीन लाख रुपये कैश और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

डबरा पुलिस ने आज शुगर मिल कैंपस में चल रहे जुए के फड़ों पर कार्यवाही की। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से डबरा शुगर मिल कैम्पस ने जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने सूचना की पुष्टि कराई फिर एक्शन प्लान बनाया।

एसडीओपी ने बताया कि हमने तीन अलग अलग टीमें बनाई और कार्यवाही को गोपनीय रखते हुए शुगर मिल कैम्पस में छापा मारा। पुलिस को वहां तीन अलग अलग जगह पर फड़ लगाकर बेख़ौफ़ होकर जुआ खेला जाता मिला । पुलिस को  अचानक देखते ही वहां भगदड़ मच गई लेकिन ज्यादा पुलिस होने के कारण कोई भाग नहीं पाया।

पुलिस ने तीनों फड़ों से जुआ खेलते 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से ताश की गड्डियां एवं तीन लाख रुपये कैश जब्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”771957276″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews