
Dabra Crime News : ग्वालियर जिले के डबरा तहसील से एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रजियार ग्राम में बारूद लगाकर पहाड़ी पर पत्थर तोड़ते समय दो मजदूर बारूद ब्लास्ट होने से घायल हो गए है। जिनमें से एक व्यक्ति का हाथ बारूद से ब्लास्ट में फट गया। जिसको डबरा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां पर व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
यह है पूरा मामला
डॉ बीएस राजावत ने बताया कि एक व्यक्ति एंबुलेंस से डबरा सिविल हॉस्पिटल में लाया गया जिसका सीधा हाथ किसी ब्लास्ट में पूरी तरह फट चुका था हाथ की हड्डियां साफ तौर पर दिखाइए दे रही थी मरीज के परिजनों से बात करने पर पता चला की प्रहलाद आदिवासी उम्र 30 वर्ष ग्राम सुनवाई का रहने वाला बताया गया जो किसी ब्लास्ट के द्वारा उसका सीधा हाथ पूरी तरह फट चुका था हाथ में सिर्फ हड्डियां नजर आ रही थी मरीज की हालत गंभीर दिखने पर प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783321228″]
