Dabra News : अधेड़ की पत्थर से कुचलकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Dabra News : अधेड़ की पत्थर से कुचलकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Dabra Crime News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदाम में एक चौकीदार की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर फिलहाल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

यह है मामला

बता दें कि घटना डबरा के ग्राम बारोल की है जहाँ ग्राम वरोठा निवासी धनीराम जाटव उम्र 62 वर्ष की रात में पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक बारोल में बन रहे वेयरहाउस में चौकीदारी की नौकरी करता था बताया जा रहा है कि रोज की तरह मृतक रात में वेयरहाउस पर ड्यूटी के लिए गया था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा जब सुबह स्थानीय लोगों ने वेयर हाउस के पास शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को देखकर लग रहा है कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल हत्या का क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जाँच

इस संबंध में जब देहात थाना प्रभारी राजकुमारी परमार से पूछने की कोशिश की तो वह कुछ भी बोलने से दरकिनार होती नजर आईं। सबसे बड़ी बात यह है कि निर्माणाधीन गोदाम में चोरी या लूटने जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही है। ऐसे वारदात को अन्य वजह से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews