
Dabra News : मध्य प्रदेश में हर मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई होती है। इस जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में एक किसान की जमीन पर दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है जिस कारण से पीड़ित दो साल से अधिकारियों की दफ्तर की चौखट पर चक्कर लग रहा है जबकि किसान के द्वारा बताया गया कि वह संबंधित सक्षम न्यायालय एवं कलेक्टर न्यायालय से जमीन संबंधी प्रकरण जीत चुका है लेकिन फिर भी किसान वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है किसान इस मामले में न्याय की गुहार लेकर डबरा में मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचा और वहां बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया परंतु किसान के आवेदन पर अधिकारियों ने फिर से उस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है।
क्या है पूरा मामला
वहीं इस मामले में किसान तख्त सिंह पुत्र हल्लू राम ने बताया कि ग्राम धमनका में उनकी खेती की जमीन पड़ी हुई है जिस पर गांव का एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है किसान ने बताया कि दबंग उनको खेती करने से भी रोकता है जिसकी शिकायत उन्होंने गिजोर्रा थाना प्रभारी से लेकर पटवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी की है जिस पर अधिकारियों ने अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं की जिस संबंध में उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन दिया है।
अधिकारी जमीन पर नहीं दिला रहे हैं कब्जा
वहीं फरियादी किसान की बेटी अनीता ने बताया उसके पिता की 4 बीघा जमीन ग्राम धमनका में है जिस पर वह जब खेती करने जाते हैं तो राजू ढीमर उनको जमीन पर खेती करने नहीं देता है और कुछ समय पहले दबंग ने उनकी खड़ी हुई फसल भी काट ली थी और उनके और उनके पिता के साथ मारपीट भी की थी जिस संबंध में उनके द्वारा गिजोर्रा थाने में भी शिकायत की गई। लेकिन गिजोर्रा थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जबकि जमीन उनके पिता के नाम पर है जिसका प्रकरण पहले न्यायालय में भी चला है और न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश भी किया है लेकिन उसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिला पा रहे हैं और जब भी उनके द्वारा शिकायत की जाती है तो सिर्फ उन्हें अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दे दिया जाता है और ना हीं दबंग व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1037860412″]
न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार
अनीता ने बताया कि वह पिछले दो सालों से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहीं हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है वह सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय चाहती हैं इसी संबंध में उन्होंने डबरा एसडीएम के समक्ष आवेदन देकर न्याय मांगा है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1037860914″]
[dgv_vimeo_video id=”1037861583″]
