Dabra News : डबरा कृषि उपज मंडी के पल्लेदार हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

Dabra News : डबरा कृषि उपज मंडी के पल्लेदार हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

Dabra News : हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली ग्वालियर जिले की डबरा कृषि उपज मंडी (Dabra krishi upaj Mandi) के पल्लेदार आज हड़ताल पर चले गए,  पल्लेदारों के हड़ताल पर जाने से मंडी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। पल्लेदार सुबह सात बजे से हड़ताल पर चले गए है उनका कहना है जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता हड़ताल जारी रहेगी।

डबरा कृषि उपज मंडी (Dabra Agricultural Produce Market) के पल्लेदार मजदूरी रेट बढ़ाने की मांग को लेकर आज मंगलवार सुबह सात बजे से हड़ताल पर चले गए हैं, उनकी मांग है कि उन्हें अभी केवल 8 रुपये बोरी मजदूरी मिलती है जिसे बढ़ाकर 15 रुपये की जाये। पल्लेदारों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से मंडी का कामकाज रुक गया है। खास बात ये है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी पल्लेदारों से बात करने नहीं पहुंचा है।

हड़ताल सुबह सात बजे से शुरू है जो खबर लिखे जाने तक जारी थी, किसान अपनी फसल की तुलाई और व्यापारी अपने व्यापार को लेकर चिंतित है उधर पल्लेदार जिद पर अड़े हैं कि जब तक कोई फैसला  नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी, इस पूरे मामले पर मंडी सचिव ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”782805919″]

[dgv_vimeo_video id=”782806268″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews