Dabra News : विश्व हिंदू परिषद की मांग, सेंट पीटर स्कूल पर हो कड़ी कार्रवाई, प्रशासन पर लगाया ढील बरतने का आरोप

Dabra News : विश्व हिंदू परिषद की मांग, सेंट पीटर स्कूल पर हो कड़ी कार्रवाई, प्रशासन पर लगाया ढील बरतने का आरोप

Dabra News : डबरा शहर में पिछले दिनों सेंट पीटर स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है आज एक बार फिर हिंदू संगठन लगातार कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा कल भी एसडीएम डबरा को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।

स्कूल कैंपस के बाहर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के की नारेबाजी

बता दें कि स्कूल सील होने के बावजूद स्कूल कैंपस में चल रही एक्टिविटी को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं तो वहीं आज बड़ी संख्या में सेंटपीटर स्कूल परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचें कार्यकर्ताओं ने कहा स्कूल की आड़ में धर्म प्रचार बंद करो जैसे नारेबाजी कर प्रबंधन एवं कैंपस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

[dgv_vimeo_video id=”812820537″]

[dgv_vimeo_video id=”812820212″]

प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों का कहना है कि जिस तरह से स्कूल की आड़ में धर्मांतरण एवं धर्म प्रचार किया जा रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द ही कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा वही फिलहाल पुलिस की कड़ी मशक्त के बाद समझाइश पर हिंदू संगठन मानें है अब देखना यह होगा कि प्रशासन क्या आगे की कार्रवाई करता है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812822048″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews