Dabra News : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

dabra police station

Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा बनाकर शव को अस्पताल लाया गया, जहां शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि कैलाश राजोरिया उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी अर्रू वार्ड क्रमांक 2 डबरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के ही परिवार में से ही राजकुमार राजोरिया ने बताया कि कैलाश घर में अकेला रहता था जिसके दो बेटे थे अभिषेक राजोरिया उम्र लगभग 17 वर्ष और हिरदेश राजोरिया उम्र लगभग 18 वर्ष जिनमें से एक लड़का बाहर कलर पुट्टी का काम करता हैं और वहीं रहता हैं और दूसरा लड़का जवाहर कॉलोनी मैं अपने मामा के यहा रहता है।

आगे बताया कि मृतक कैलाश घर पर ही एक किराने की दुकान चलाता था और वह सुबह 6 बजे अच्छा भला टहल कर घर आया था लेकिन जब बहुत समय तक कैलाश के घर के गेट नहीं खुले तो मोहल्ले वाले और परिजनों ने इकट्ठा होकर कैलाश के घर में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला तब मोहल्ले वालों ने कैलाश को फंदे से नीचे उतारा और उसकी नब्ज चेक की नब्ज में कुछ हलचल होते देख आनन-फानन में मोहल्ले के लोग कैलाश को डबरा सिविल हॉस्पिटल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ी बात यह है कि मृतक के पास से मोहल्ले वालों को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने अपने दोनों बेटे और अपनी ससुराल और किसी लल्ला नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए सभी से खुश रहने की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews